बलरामपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 25 मई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के द्वारा झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुसमी हरीश मिश्रा ने उनके बलिदान को याद दिलाते हुए बताया कि आज के दिन हम सभी ने अपनों को खोया था। भले ही आज वे सभी हमारे साथ नहीं है, पर उनके आदर्श, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भाव हमारे साथ हमेशा रहेंगे।
झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर कांग्रेस के शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। सामरी विधानसभा युवा कांग्रेस के महासचिव सैफ़ अली की दादी का कल निधन हो गया, उनकी आत्मा की शांति के लिये भी दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जपं कुसमी हरिश मिश्रा, नपं अध्यक्ष गोवर्धन भगत, नपं उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, पार्षद छत्रपति प्रजापति, एल्डरमैन विनोद राम, पंकज दुबे, ललित निकुंज , सुशिल दुबे, आयुब , प्रदेश युकां सचिव पूर्णिमा सेमारिया , महिला काग्रेस रीना गुप्ता ,सोभा गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष सोनू अली, युकां महासचिव सैफ अली, बलेश्वर राम, विधायक प्रतिनिधि नपं राशीद आलम, विक्रम गुप्ता, यसिन खान, लवकुमार सोनवानी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।