बलरामपुर

यूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा धान जब्त, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाई
19-Nov-2026 8:16 PM
यूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा धान जब्त, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाई

बलरामपुर, 19 नवंबर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी के दौरान प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकडक़र 116 बोरी धान जब्त किया है।

उडऩदस्ता प्रभारी नायब तहसीलदार आईसी यादव एवं मंडी सचिव वीरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पहली कार्रवाई करते हुए तेजस्वर यादव के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जांच में ट्रैक्टर पर उत्तर प्रदेश से 53 बोरी धान बिना वैध दस्तावेजों के कामेश्वरनगर ले जाना पाया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम रौंदा के नदी किनारे चूनापत्थर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता के धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया।

टीम ने दोनों ट्रैक्टरों सहित कुल 116 बोरी धान जब्त कर डिंडो चौकी के सुपुर्द कर दिया है। मामले में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट