बलरामपुर

गांजा संग 2 बंदी
20-Nov-2026 8:40 PM
 गांजा संग 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर/राजपुर, 20 नवंबर। बलरामपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम 7,200 रुपये नगद बरामद किए हैं।

थाना बलरामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बलरामपुर से राजपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बेलसर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 607 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नोहऱ साय कुजूर  निवासी बेलसर, थाना शंकरगढ़ बताया और खुलासा किया कि उसने यह गांजा ग्राम सरनाडीह निवासी कुलदीप सिंह से 7,200 रुपये में खरीदा था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम सरनाडीह में दबिश दी और दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह  को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान कुलदीप के कब्जे से 1,493 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बलरामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट