बलरामपुर

डबरी में डुबने से युवक की मौत
24-Nov-2026 11:14 PM
डबरी में डुबने से युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर-रामानुजगंज, 24 नवंबर। ग्राम पंचायत सौनी दादर निवासी 37 वर्षीय फिरोज राम पिता अजय प्रसाद का पानी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह डबरी में उनका शव मिलने से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, फिरोज राम के डबरी में डूबने की आशंका के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। डबरी में पानी अधिक होने के कारण तलाश करने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद परिजनों ने डबरी का पानी कम कराया।

पानी कम होने पर मंगलवार सुबह फिरोज राम का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


अन्य पोस्ट