बलरामपुर

गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने निभाई परंपरा, गोधन कूटकर भाई की सुख-समृद्धि की कामना की
11-Nov-2026 8:26 PM
गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने निभाई परंपरा, गोधन कूटकर भाई की सुख-समृद्धि की कामना की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 11 नवंबर। भाई दूज के अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोधन कूटने की रस्म निभाई। इस दौरान मोहल्ले एवं आसपास की महिलाएं और युवतियां एकत्रित हुईं तथा सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर परंपरा का निर्वहन किया।

मान्यता के अनुसार भाई दूज के अवसर पर महिलाएं अपने भाइयों के जीवन में आने वाले कष्टों और बाधाओं को दूर करने तथा उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करती हैं। इसी परंपरा के तहत लकड़ी के गट्टे से मिट्टी से बनाया गया कई आकृतियों को प्रतीकात्मक रूप से भाई के शत्रुओं का प्रतीक मानकर सभी महिलाएं और युवतियां मिलकर उसे कूटती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस रस्म के माध्यम से भाई के जीवन से संकटों और शत्रुओं का नाश होता है।

 इस दौरान महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक लोकरीति निभाते हुए कथा, पूजन, गीत गाते हुए आपसी सहभागिता के साथ मनाया गया। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।


अन्य पोस्ट