बलरामपुर

लरंगसाय महाविद्यालय में मीडिया कार्यशाला
18-Nov-2026 8:22 PM
लरंगसाय महाविद्यालय में मीडिया कार्यशाला

रामानुजगंज, 18 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रामानुजगंज स्थित शासकीय लरंगसाय महाविद्यालय में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय पत्रकार महाविद्यालय की प्राचार्य रोजलीली बड़ा, जनभागीदारी अध्यक्ष विकास गुप्ता डॉ. राकेश गुप्ता, प्रोफेसर रमेश खैरवार सहित अन्य प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकारिता से डिजिटल मीडिया तक विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वर्तमान समय में मीडिया की कार्यप्रणाली प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अब डिजिटल मीडिया के प्रभाव खबरें तैयार करने से लेकर प्रकाशित करने के तौर तरीके और चुनौतियों के बारे में चर्चा की गई।

इस संबंध में लरंगसाय शासकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल रोज लीली बड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉलेज के छात्र छात्राओं और मीडिया के बीच आपसी संवाद जागरूकता सोशल मीडिया के सही उपयोग सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने समाज की बीच रहकर हमेशा कार्य करने और आमजनता की आवाज को शासन प्रशासन तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचाने और समाधान का प्रयास करने वाले पत्रकारों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।


अन्य पोस्ट