बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 6 नवंबर। रक्षा गौधाम फाउंडेशन ने संगठनात्मक विस्तार और जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से अर्पणा दीक्षित (निवासी पिंडरा, बलरामपुर) को बलरामपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। फाउंडेशन के डायरेक्टर ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी है।
संस्था प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि अर्पणा दीक्षित के नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा। साथ ही गौ सेवा, पशु कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।
फाउंडेशन प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगी तथा समाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उनकी नियुक्ति पर रक्षा गौधाम फाउंडेशन परिवार और स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।