बलरामपुर

हाथी के हमलों से दहशत, कांग्रेस नेता ने की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग
06-Nov-2026 11:03 PM
हाथी के हमलों से दहशत, कांग्रेस नेता ने की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग

अंबिकापुर, 6 नवंबर। बलरामपुर और सूरजपुर जिले में कबरा हाथी के हमलों से ग्रामीणों में बने भय के माहौल को लेकर कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने वन विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में हाथी के हमलों से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।कांग्रेस नेता ने कहा कि वन विभाग की कार्रवाई केवल लोकेशन बताने और मुआवजा देने तक सीमित है, जबकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

 उन्होंने मांग की है कि कबरा हाथी के प्रबंधन के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित कर वैज्ञानिक रणनीति तैयार की जाए। इसके तहत हाथी की रेडियो कॉलरिंग, निरंतर ट्रैकिंग तथा सुरक्षित स्थानांतरण या पुनर्वास के विकल्पों पर विचार किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट सिस्टम विकसित करने, प्रशिक्षित वनकर्मियों की तैनाती और नियमित गश्त बढ़ाने के साथ-साथ मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा कर जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।


अन्य पोस्ट