बलरामपुर

सुरक्षित बचपन अभियान: जागरूकता शिविरों का शुभारंभ
27-Oct-2026 7:36 PM
सुरक्षित बचपन अभियान: जागरूकता शिविरों का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 अक्टूबर। उच्चतम न्यायालय के आदेश और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (बिलासपुर) के निर्देशानुसार जिले के शैक्षणिक संस्थानों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविरों का शुभारंभ किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनीता वार्नर और सचिव आलोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में 26 से 31 अक्टूबर तक जिले के 60 विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को कानून की जानकारी दी।

न्यायिक अधिकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिश्रामपुर सिमगा में योगिता जांगड़े, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल, लाहोद लवन में कुमारी श्रेया उरमालिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहतरा कसडोल में सुश्री श्वेता मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट, भारती विद्यापीठ स्कूल, रवान भाटापारा में कुमारी सारिका नंदे, न्यायिक मजिस्ट्रेट, गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल, बलौदाबाजार में कुमारी पूजा चंद्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंबुजा विद्या पीठ रवान में विवेक गर्ग, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा शिविरों में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा अधिनियम, यातायात नियम, बाल अपराध, बाल श्रम निषेध, गुड टच-बैड टच, शिक्षा का अधिकार अधिनियम सहित बच्चों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तृत एवं सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण या असुरक्षा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर एवं 15100 नालसा हेल्पलाइन पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त शिविरों में पैरा लीगल वालंटियर्स एवं संबंधित विद्यालय के प्राचार्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिश्रामपुर (सिमगा) में न्यायिक मजिस्ट्रेट योगिता जांगड़े,  अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल, लाहोद (लवन) में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रेया उरमालिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहतरा (कसडोल) में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता मिश्रा, भारती विद्यापीठ स्कूल, रवान (भाटापारा) में  न्यायिक मजिस्ट्रेट सारिका नंदे,  गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल, बलौदाबाजार में न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा चंद्रा, अंबुजा विद्या पीठ, रवान में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश विवेक गर्ग द्वारा  शिविरों में पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, बाल अपराध, बाल श्रम निषेध, गुड टच-बैड टच और शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी गई। साथ ही, बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण या असुरक्षा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर एवं 15100 नालसा हेल्पलाइन पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त शिविरों में पैरा लीगल वालंटियर्स एवं संबंधित विद्यालय के प्राचार्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट