बलरामपुर
बलरामपुर, 24 अक्टूबर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त वाड्रफनगर की टीम ने ग्राम चलगली में कार्रवाई करते हुए 40 बल्क लीटर हाथभ_ी महुआ शराब और 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर संजय चंदन त्रिपाठी के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी शशांक शर्मा के मार्गदर्शन में 23 अक्टूबर को आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान ग्राम चलगली निवासी रामजनम काशी के कब्जे से 40 बल्क लीटर हाथभ_ी महुआ शराब और 90 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक राजवाड़े द्वारा की जा रही है।