बलरामपुर
चम्पा देवी का निधन
13-Sep-2026 8:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजपुर,13 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के बलरामपुर जिला महामंत्री संजय सिंह की माता चम्पा देवी सिंह (80) का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई। चम्पा देवी का अंतिम संस्कार राजपुर के मुक्ति धाम में किया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं एवं क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल संजय सिंह एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे