बलरामपुर

गुमशुदा बालक के संबंध में 30 दिन में दावा-आपत्ति आमंत्रित
11-Sep-2026 9:10 PM
गुमशुदा बालक के संबंध में 30 दिन में दावा-आपत्ति आमंत्रित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 11 सितंबर। जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुमशुदा बालक दिनेश के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। बालक ने अपना नाम दिनेश तथा पिता का नाम सुरज, माता का नाम चांदनी और निवास स्थान डेरा गांव बताया है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी के अनुसार, बालक को 25 जून 2026 को जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना त्रिकुंडा क्षेत्र के सुलसुली से बरामद किया गया था। इसके लगभग एक माह पूर्व एक अन्य परिवार ने बालक को रायबरेली से अंबिकापुर जाने वाली ट्रेन में पाया था।

बालक को बाल कल्याण समिति, बलरामपुर-रामानुजगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्देशानुसार बालक को संरक्षण एवं देखरेख के लिए दत्तक ग्रहण एजेंसी, जशपुर में रखा गया है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि बालक दिनेश के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो अथवा कोई दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो सूचना के प्रकाशन की तिथि से 30 दिवस के भीतर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी (जिला बाल संरक्षण इकाई), महिला एवं बाल विकास विभाग, बलरामपुर-रामानुजगंज में संपर्क कर आवश्यक जानकारी या दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।


अन्य पोस्ट