बलरामपुर
घर में आग लगाने के आरोप में दंपति बंदी, 5 लाख का सामान खाक
09-Sep-2026 9:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 9 सितंबर। तातापानी पुलिस ने घर में तोडफ़ोड़ कर आग लगाने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सुभाषनगर निवासी सौमित्र हालदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 6-7 सितंबर की दरमियानी रात आरोपी जयदेव शील और उसकी पत्नी प्रतिमा देवी ने दरवाजा तोडक़र उसके मकान में आग लगा दी। आग से घर में रखा करीब 5 लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
शिकायत पर तातापानी चौकी में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी घटना के बाद झारखंड भाग गए थे, जिन्हें घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर 9 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे