बलरामपुर

30 तक पूरा होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे
09-Sep-2026 3:50 PM
30  तक पूरा होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 9 सितंबर। डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) को समय-सीमा में त्रुटिरहित पूरा करने कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे में किसी भी प्रकार की त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी और कोई पात्र किसान छूटना नहीं चाहिए।

प्रदेश में 17 अगस्त से शुरू हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे 30 सितंबर 2026 तक पूरा करना अनिवार्य है। डीसीएस के आंकड़े फसल उत्पादन के आकलन, फसल एवं धान के रकबे के निर्धारण, धान उपार्जन, उर्वरक वितरण तथा कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में आधार बनेंगे।

कलेक्टर ने सर्वे में किसानों, फसलों और रकबे की शुद्ध एवं पूर्ण प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित समीक्षा के निर्देश दिए हैं। वहीं 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में डीसीएस के तहत दर्ज विवरण का वाचन कर ग्रामीणों से सत्यापन कराया जाएगा। किसी किसान का नाम छूटने अथवा फसल व रकबे में त्रुटि मिलने पर तत्काल सुधार की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट