बलरामपुर
5 ऑटो पर जुर्माना
09-Sep-2026 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 9 सितंबर। सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रामानुजगंज क्षेत्र में पांच ऑटो की जांच की गई, जिनके वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। विभागीय टीम ने संबंधित चालकों पर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन से 1-1 हजार रुपये के हिसाब से कुल 5 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
परिवहन अधिकारी यशवंत कुमार यादव ने बताया कि प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर वाहनों एवं दस्तावेजों की जांच लगातार की जा रही है। कलेक्टर ने वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र रखने तथा हेलमेट, सीट बेल्ट सहित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे