बलरामपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू
09-Sep-2026 3:28 PM
जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू

बलरामपुर, 9 सितंबर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टांगर महरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित आयु सीमा एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे। आवेदक की जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9वीं के लिए ऑनलाइन आवेदन निर्धारित नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर किया जा सकता है। वहीं कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 में जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे।

उनकी जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है।

विद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रवेश संबंधी पात्रता एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर ऑनलाइन आवेदन करें।


अन्य पोस्ट