बलरामपुर

जनदर्शन में 35 आवेदन
07-Sep-2026 8:37 PM
जनदर्शन में 35 आवेदन

बलरामपुर, 7 सितंबर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सीमांकन, नामांतरण, आवास, पेंशन, राजस्व सहित व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामले शामिल रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई करने तथा आवेदकों को प्रकरण की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर आर.एल. लाल, आर.एन. पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट