बलरामपुर
अवैध लकड़ी समेत पिकअप जब्त, 2 बंदी
04-Sep-2026 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रामानुजगंज, 4 सितंबर। वन विभाग ने अवैध रूप से इमारती काष्ठ का परिवहन करते हुए एक पिकअप को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन एवं वनपरिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज डॉ. दिलरुबा ए. बानो के नेतृत्व में की गई।
वन विभाग की टीम ने विजयनगर सर्किल के परहियाडीह बीट में वाहन क्रमांक जेएच 01 बीएस/8450 की जांच की। वाहन से साल के 5 ल_े और 2 चौधार, कुल 7 नग (0.628 घनमीटर) इमारती काष्ठ बरामद किया गया। वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम समेत संबंधित वन उपज परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मामले में शौकत अंसारी और अमजद खान निवासी चन्दरपुर, थाना बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे