बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 24 आगस्त। बलरामपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेसजनों ने बघेल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जिले की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
सौजन्य मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक महेश्वर पैकरा, दानिश रफीक, अंबिकापुर किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव जशवंत सिंह, सत्यनारायण अग्रवाल, हीरालाल यादव, उम्मत रसूल (भोला), विनोद तिवारी, पार्षद विश्वास गुप्ता, विकास यादव, राहुल गुप्ता, पंकज जायसवाल, तेज प्रताप सिंह, सुजीत पैकरा, संदीप यादव, अरुण गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।