बलरामपुर

छोटी बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि
17-Aug-2026 8:30 PM
छोटी बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 17 अगस्त। नगर के वार्ड क्रमांक-1 निवासी विधान राय का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। उनकी छोटी बेटी ने मुखाग्नि देकर समाज में मिसाल पेश की।

ज्ञात हो कि विधान राय की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर रामानुजगंज नगर अध्यक्ष रमन अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री रामविचार नेताम से संपर्क कर उपचार में सहयोग का आग्रह किया। मंत्री के सहयोग से उनके इलाज की व्यवस्था में मदद मिली। उन्हें रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

निधन के बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार करने रामानुजगंज मुक्तिधाम पहुंचे। विधान राय की दो बेटियां हैं। अंतिम संस्कार के दौरान उनकी छोटी बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर समाज के सामने एक भावुक और प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

बेटी द्वारा पिता को मुखाग्नि देने का दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इस घटना ने यह संदेश दिया कि बेटियां भी बेटों की तरह अपने माता-पिता के प्रति अंतिम जिम्मेदारी निभा सकती हैं।


अन्य पोस्ट