बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 30 जुलाई। घर में खड़ी केटीएम मोटरसाइकिल चोरी के मामले में राजपुर पुलिस ने तीन अपचारी बालकों को पकडक़र चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद बाइक की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये है। तीनों अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को राजपुर थाना क्षेत्र में घर में खड़ी केटीएम मोटरसाइकिल क्रमांक ष्ठरु 55 ्रछ्व 6062 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(क), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रार्थिया के बयान दर्ज किए। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चोरी गई मोटरसाइकिल चलाते हुए तीन संदिग्ध अपचारी बालकों को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर तीनों ने मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने चोरी गई केटीएम मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। चोरी की वारदात में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।