बलरामपुर

कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण
26-May-2026 11:06 PM
कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 26 मई। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व, शिक्षा, भू-अभिलेख, आबकारी, श्रम, जिला सांख्यिकी, रीडर कक्ष, निर्वाचन शाखा सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों से कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली तथा कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों का संधारण, नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने विभाग प्रमुखों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति का नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। 

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर. एन. पाण्डेय एवं जिला कार्यालय प्रमुख सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट