बलरामपुर

सौर ऊर्जा पंप का स्टार्टर चोरी, दो गिरफ्तार
23-May-2026 10:55 PM
सौर ऊर्जा पंप का स्टार्टर चोरी,  दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 23 मई। राजपुर थाना पुलिस ने सौर ऊर्जा पंप का स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदोली निवासी डेरीहा गोंड ने थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत में लगे सौर ऊर्जा पंप का स्टार्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर सूचना एवं संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुखदेव उर्फ बच्चू बदोली तथा सुखनन्दन निवासी कल्याणपुर चौकी लटोरी थाना जयनगर जिला सूरजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सौर ऊर्जा पंप का स्टार्टर, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर जब्त कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 22 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया। थाना राजपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट