बलरामपुर

दो ट्रेलर में भिड़ंत, फंसे चालकों को कड़ी मशक्कत से निकाला
15-Mar-2026 10:19 PM
दो ट्रेलर में भिड़ंत, फंसे चालकों को कड़ी मशक्कत से निकाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर,15 मार्च। थाना क्षेत्र अंतर्गत गागर नदी के पास आईटीआई कॉलेज के समीप रविवार को दो ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में भीषण सडक़ हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों चालक केबिन में बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकालकर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार राजपुर से अंबिकापुर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर आईटीआई कॉलेज के पास ट्रेलर क्रमांक सीजी 30 एफ 3787 और बीआर 03 जीयू 8779 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सडक़ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक पहाड़पुर निवासी विवेक कुमार और ओबरा निवासी सद्दाम हुसैन वाहनों के केबिन में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों चालकों को पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


अन्य पोस्ट