बलरामपुर

आदान सहायता राशि वितरण समारोह
01-Mar-2026 8:59 PM
आदान सहायता राशि वितरण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 1 मार्च।
 जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में कृषि उन्नत योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष  हीरा मुनि निकुंज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की आदान सहायता राशि योजना राज्य के किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लाभकारी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। योजना के तहत धान सहित अन्य फसलों के उत्पादन पर किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
योजना के अंतर्गत किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि का भुगतान किया जाता है, जिससे कृषि लागत में राहत मिलती है और किसानों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष मंत्रीका सिंह, जनपद  उपाध्यक्ष सुनील  तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता बीडीसी राजकुमार यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्रवण यादव, पार्षद विकास गुप्ता, ग्राम पंचायत कनकपुर के सरपंच  सहित   स्थानीय किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।—


अन्य पोस्ट