बलरामपुर
प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केंद्र डौरा का किया निरीक्षण
16-Nov-2025 11:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
बलरामपुर, 16 नवम्बर। जिले में चल रही धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त, नगर एवं ग्राम नियोजन, आयुक्त, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीजीएचबी) अतिरिक्त प्रभार एवं जिले के प्रभारी सचिव अवनीश शरण ने आज धान खरीदी केंद्र डौरा का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए की गई सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के लिए धान खरीदी हेतु की गई व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता, धान बिक्री हेतु पंजीकृत किसानों की संख्या एवं धान खरीदी हेतु समिति में उपलब्ध कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उनके द्वारा समिति में धान खरीदी हेतु आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


