बलरामपुर
गेउर नदी तट पर छठ घाट का निर्माण शुरु
14-Nov-2025 11:24 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,13 नवंबर। राजपुर से सटे ग्राम पंचायत नवकी में स्थित उत्तरवाहिनी गेउर नदी तट पर आरईएस विभाग द्वारा छठ घाट का निर्माण कार्य लगभग उँचालीस लाख रुपये की लागत से प्रारंभ किया जा रहा है।
छठ घाट निर्माण कार्य के प्रारंभ होने से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं में अपार हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि यह निर्माण कार्य तकनीकी कारणों से बीते दो वर्षों से लंबित था, जिसके चलते लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान समिति सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता था।
अब निर्माण कार्य शुरू होने से नगरवासियों में उत्साह एवं संतोष का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घाट के निर्माण से आगामी वर्षों में छठ पर्व का आयोजन और अधिक सुगमता व भव्यता के साथ किया जा सकेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


