बलरामपुर

महेंद्र गुप्ता पुन: राजपुर महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष बने
12-Oct-2025 9:48 PM
महेंद्र गुप्ता पुन: राजपुर महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष बने

राजपुर, 12 अक्टूबर। नगरीय निकाय में लगातार पांच बार के पार्षद एवं जब से शासकीय नवीन महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ है, तब से लगातार जन भागीदारी समिति में अध्यक्ष पद पर रहे महेंद्र गुप्ता उर्फ बदरू को पुन: राजपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

बलरामपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग एवं प्रभारी मंत्री, जिला बलरामपुर लक्ष्मी राजवाड़े, की अनुशंसा पर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-08 सामरी के शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सचिव नियुक्त किये जाने की अनुशंसा की गई है। उक्त अनुक्रम में जिला बलरामपुर अंतर्गत राजपुर नगर पंचायत में पांच बार के पार्षद महेंद्र गुप्ता उर्फ बदरू को इस बार भी राजपुर शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


अन्य पोस्ट