बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 29 सितंबर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्ति की बयार बह रही है। चारों ओर पूजा पंडालों में भक्तों का तांता लग रहा है। रविवार को षष्ठी तिथि को मां दुर्गा की नौ रूपो की झांकी निकाली गई। यह झांकी नगर के सभी चौक चौराहों से होकर गुजरी।
बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रूपों का कराया दर्शन
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बच्चियों ने नवरात्रि को लेकर मां दुर्गा की नौ रूपों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।
झांकी रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 1 के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई। जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
झांकी नगर भ्रमण कर स्टेट बैंक रोड पहुंची। जहां वार्ड क्रमांक 8 निवासी शैलेष गुप्ता के द्वारा झांकी में उपस्थित श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया,साथ ही वार्ड क्रमांक 9 निवासी सृष्टि नारायण सिंह ने माता के सभी रूपों की माल्यार्पण कर आरती उतारकर पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उमड़े।


