बलरामपुर
सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्यशाला, कारोबारियों को मिला संदेश
26-Sep-2025 10:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रामानुजगंज, 26 सितंबर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को नगर की चौपाटी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सहा. ग्रेड-03 विनोद केशरी की देखरेख में आयोजित इस कार्यशाला में गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ व्यवसायी साथियों ने भी भाग लिया।
कार्यशाला में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता पूर्वक सामग्रियों के रख-रखाव, गीले व सूखे कचरे के पृथक निष्पादन एवं हरे-नीले डस्टबिन के सही उपयोग के लिए उपस्थित जनों को प्रेरित किया गया।
आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे नगर को स्वच्छ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला की सभी गतिविधियों का संकलन कर संबंधित मोबाइल नंबर पर प्रेषित करने की व्यवस्था भी की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


