बलरामपुर

बासेन में गौ सेवा आश्रम का शुभारंभ
10-Sep-2025 10:53 PM
बासेन में गौ सेवा आश्रम का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 10 सितंबर। लगातार हो रहे सडक़ दुर्घटनाओं को देखते हुए रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप घुमन्तु पशुओं के मालिक के खिलाफ कार्रवाई एवं पशुओं के मालिक न होने की स्थिति में संस्था द्वारा खोले गए गौ सेवा आश्रम में पहुंचाने की माँग की है।

  रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा राजपुर जनपद के ग्राम बासेन में गौ सेवा आश्रम का शुभारम्भ किया गया है। इस आश्रम का उदेश्य प्रतिदिन जितने भी सडक़ पर गाय बैल के कारण दुर्घटनाये हो रही है उसे रोकने के लिए पहल की जा रही है। आये दिन देखा जाता है कि सडक़ पर सैकडो घुमन्तु गाय बैल घुमते रहते हैं, जिससे सडक़ दुर्घटना हो जाती है।

रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने इस पर उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सडक़ पर गाय बैल भटकते पाये जाने पर उसके मालिक के उपर उचित कार्रवाई एवं दण्डीत किया जाये और अगर उसके मालिक का पता नहीं चलने पर उस गाय बैल को थाना के माध्यम से हमारे संस्था रक्षा गौ सेवा आश्रम में पहुंचाने कि मुहिम चलाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर कमी आ सके और गौ माताओं का आश्रम पर चारा पानी एवं चिकित्सा व देखभाल किया जा सके।


अन्य पोस्ट