बलरामपुर
राजपुर,18 अगस्त। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नगर पंचायत राजपुर को 3 स्टार रेटिंग एवं राष्ट्रीय स्तर पर 6वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदान किया है।
राजपुर नगर पंचायत को 2024 की स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 स्टार रेटिंग एवँ राष्ट्रीय स्तर पर 6वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। नगर पंचायत में यह उपलब्धि विधायक के मार्गदर्शन में संभव हुई। इस मामले में नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष धरम सिंह ने समस्त नगर वासियों और स्वच्छता कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान पुरे राजपुर की मेहनत और जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया है कि आने वाले भविष्य में भी शहर को इसी तरह साफ सुथरा रखें ।
और राष्ट्रीय स्तर पर निकाय का नाम रोशन करने में सहयोग प्रदान करें। ज्ञात हो कि जो निकाय स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा परफॉर्मेंस करता है उनको भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है जिससे वह निकाय स्वच्छता के क्षेत्र में अन्य कार्य कर सके।


