बलरामपुर

राजपुर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
16-Aug-2025 9:54 PM
राजपुर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर,16 अगस्त। नगर में हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस  मनाया गया। प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी नगर में सर्वप्रथम गांधी चौक पर 7.30 बजे झंडा फहराया गया, इसके पश्चात सभी शासकीय अर्ध शासकीय एवं अन्य संस्थाओं में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।

राजपुर के नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष धरम सिंह, जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष विनय भगत वन विभाग कार्यालय राजपुर में एसडीओ आर.एस.एल. श्रीवास्तव, राजपुर थाना में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह,एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय शासकीय महाविद्यालय तथा अन्य सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा नशामुक्ति में लिए शपथ ली।

इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद एवं एकलव्य विद्यालय सहित अन्य स्कूलों में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल, रेंजर महाजन साहू एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य राजेश कश्यप आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य अरविंद गुप्ता आदित्य पटनवार सहित सभी जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, स्थानीय नागरिक व स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट