बलरामपुर
राजपुर, 8 अगस्त। लगातार अस्वस्थ होने के सोनी समाज के दो लोग की मौत हो गई। सोनी समाज से दो लोगों के निधन हो जाने से राजपुर सोनी समाज मे गम का माहौल है।
राजपुर खुटहन पारा वार्ड नंबर 15 निवासी व सोनी समाज के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण सोनी लगातार अस्वस्थ चल रहे थे उनको कैंसर हो जाने के कारण उनका लगातार इलाज चल रहा था। आज सुबह करीब सात बजे वे दवाई खाने के बाद बिस्तर पर लेटे हुए थे जिसके बाद वे उठे ही नहीं। घरवालों ने उन्हें जब करीब आठ बजे उठाने की कोशिश की तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। परिजनों ने उनके दाह संस्कार के लिए उन्हें बनारस ले जा रहे हैं।
वहीं दूसरी घटना राजपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 की है। वार्ड क्रमांक 06 निवासी बंधु सोनी के द्वितीय पुत्र प्रदीप सोनी का अचानक स्वास्थ्य खऱाब होने से निधन हो गया। प्रदीप सोनी भी अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को सुबह अचानक ज्यादा स्वास्थ्य खराब होने के कारण प्रदीप सोनी को अम्बिकापुर ले जाया जा रहा था तभी उनका निधन हो गया। प्रदीप सोनी का अंतिम संस्कार राजपुर स्थित मुक्ति धाम में किया गया है।नगर में सुबह सुबह हुई सोनी समाज में इस दो घटना से जहाँ नगर में शोक की लहर है वही पूरे सोनी समाज में गम का माहौल है।


