बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर/राजपुर,7 अगस्त। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ में प्रांताध्यक्ष संजय सिंह एवं संरक्षक कौशलेंद्र पांडे के अनुमोदन पश्चात राजपुर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 02 के कर्मचारी रामप्रसाद राम को राजपुर तहसील के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा राजपुर तहसील हेतु रिक्त अध्यक्ष पद पर विकासखंड राजपुर शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 02 के कर्मचारी रामप्रसाद राम को राजपूर तहसील के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ने बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील हेतु अध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति पत्र जारी किया है। आपको बता दें कि इसके पूर्व विकासखंड राजपुर शिक्षा कार्यालय में पदस्थ मनोज सिन्हा राजपुर तहसील हेतु अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे परंतु उनके स्थानांतरण हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ राजपुर तहसील में अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। रामप्रसाद राम के तहसील अध्यक्ष बनने पर राजपुर छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारीयों में हर्ष व्याप्त है।


