बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 2 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय व बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अनुमोदन उपरांत बलरामपुर जिला में भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
भाजपा ने जिला बलरामपुर की नई कार्यकारिणी में राजपुर निवासी संजय सिंह की राजनीति में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उनके ऊपर विश्वास जताते हुए उन्हें पुन: भाजपा में बलरामपुर जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं इस कार्यकारिणी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष कमला राम तथा बलवंत सिंह एवं आनंद जायसवाल को उपाध्यक्ष तथा अपने राजनीति में मंडल से लेकर जिले में कई दायित्व को निभाने वाले प्रवीण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों क ी अनुशंसा पर बलरामपुर जिले में भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा 31 जुलाई को कर दी गई है।
नई कार्यकारिणी में एक बार फिर से भाजपा के जिला महामंत्री संजय सिंह सहित भानु प्रकाश दीक्षित को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं इस कार्यकारिणी में अजित सिंह, कमला राम, तारावती सिंह एवं बलवंत सिंह, आनंद जायसवाल, शशिकला भगत को उपाध्यक्ष एवं प्रवीण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है, वहीं जमीनी स्तर पर भाजपा को एक नई गति व दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


