बलरामपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 23 जुलाई। आज बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में गेउर नदी के पास झाडिय़ों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना 23 जुलाई की है। राजपुर से लगे गेउर हरीतिमा के पास झाडिय़ों में शव बरामद हुआ है। शव नदी के पास हरितिमा के पास स्थित झाडिय़ों में फंसा हुआ मिला है। ग्रामीणों ने जब शव को झाडिय़ों में देखा तो इसकी सूचना तत्काल थाना राजपुर को दी। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस टीम की मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के मच्र्युरी में रखवाया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने मृतक के संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया कि मृतक की उम्र 50 वर्ष के आसपास की है जो पीला रंग का फुल बांह का कुर्ता और लाईनदार चड्डी (जांघीया रस्सी बांधने वाला) पहना हुआ है। कुर्ता के अंदर काला भूरा रंग का टी शर्ट पहना हुआ है। मृतक का कद लगभग 5.6 इंच की है। मृतक का शव गेउर नदी राजपुर छट घाट के पास नदी के बीच झाड़ी में अटका हुआ मिला है। अज्ञात मृतक का शव संभवत: दो तीन दिन पूर्व का होना प्रतीत होता है।
पुलिस में मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मिल सकेगी।
पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।