बलरामपुर

एनएच-343 की सडक़ में किसान कांग्रेस ने लगाया रोपा, मरम्मत की मांग
19-Jul-2025 9:59 PM
एनएच-343 की सडक़ में किसान कांग्रेस ने लगाया रोपा, मरम्मत की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 19 जुलाई। रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग-343 की जर्जर स्थिति को लेकर दिन-प्रतिदिन लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज किसान कांग्रेस से जिला अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में जर्जर सडक़ के प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप बीच सडक़ में धान रोपा गया एवं जल्द सडक़ मरम्मत कराने की मांग की गई।

 किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है, लोगों का आक्रोश धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है परंतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी सडक़ के गड्डों को भरवाने में ध्यान नहीं दे रहे हैं।

श्री दुबे ने कहा कि जिन बड़े गड्डों को कुछ घंटे में भरवा देना चाहिए, वह महीना बाद भी नहीं भर पा रहे हैं, प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है, जाम लग रहा है, परंतु उसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।  सडक़ पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। किसान कांग्रेस के द्वारा प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग में धान का पौधा रोपा गया।

इस दौरान सुनील कन्हरे, कार्तिक माझी, ज्वाला गुप्ता, संजय रवानी, नरेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट