बलरामपुर

मंत्री राम विचार नेताम ने विभिन्न विभागों के लिए की विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति
05-Jul-2025 9:59 PM
मंत्री राम विचार नेताम ने विभिन्न विभागों के  लिए की विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज,5 जुलाई। रामानुजगंज विधानसभा से विधायक एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने जिला पंचायत बलरामपुर के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि ग्राम सनावल निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह एवं जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के लिए अपना प्रतिनिधि युवा नेता अनोज यादव को बनाया वही नगरीय रामानुजगंज विधायक प्रतिनिधि के रूप में शैलेश गुप्ता को बनाया ।

सनावल क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत सिंह भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित अन्य कई पदों पर कार्य करते हुए अपनी संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। जिन्हें जिला पंचायत बलरामपुर के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि राम विचार नेताम के द्वारा के द्वारा नियुक्त किया गया। ग्राम परहियाडीह निवासी अनोज यादव भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्तमान में भाजपा मंडल महावीरगंज के महामंत्री है। उन्हें जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के लिए राम विचार नेताम के द्वारा अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

शैलेश गुप्ता रामानुजगंज पालिका के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने रामानुजगंज नगर पालिका परिषद में अपना विधायक प्रतिनिधि स्थानीय भाजपा नेता शैलेश गुप्ता को चुना है।शैलेश गुप्ता कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के करीबी है और पार्टी के  कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय भी है।

शैलेष गुप्ता वर्ष 2004 से 19 तक  3 बार नगर पंचायत  निर्वाचित पार्षद रहे है,इसके साथ ही वर्ष 2004 से 2009 तक नगर पंचायत में उपाध्यक्ष रहे और शासकीय महाविद्यालय रामानुजगंज के जनभागीदारी अध्यक्ष भी रहे .इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी  के सँयुक्त सरगुजा जिला के जिलामंत्री, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सहित पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी है।वर्तमान में  गुप्ता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  के जिला महामंत्री पद पर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।शैलेष गुप्ता को विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने के बाद उनके समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है।


अन्य पोस्ट