बलरामपुर

पुलिस अफसर अनिल कुमार दुबे व सरधा कुजूर हुए सेवानिवृत्त, सम्मान
31-Jan-2025 9:34 PM
पुलिस अफसर अनिल कुमार दुबे व सरधा कुजूर हुए सेवानिवृत्त, सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 31 जनवरी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विश्व दीपक त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त हुए सहायक उप निरीक्षकों को शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । पुलिस विभाग में लंबे समय से पदस्थ रहे सहायक उप निरीक्षक  अनिल कुमार दुबे ने 35 वर्ष, 05 माह, 28 दिन तक तथा सहायक उप निरीक्षक  सरधा कुजूर ने 33 वर्ष 03 माह 16 दिन  तक पुलिस विभाग में लगातार अपनी सेवा देकर आज 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हुये।

 31 जनवरी, को जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विश्व दीपक त्रिपाठी ने सेवानिवृत हो रहे दोनों पुलिस अधिकारियों  को शाल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।  इस दौरान सेवानिवृत हो रहे पुलिस अधिकारियों का परिवार एवम् अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे दोनों पुलिस अधिकारियों ने लंबी अवधि तक विभाग में सेवायें दी, कर्तव्य निष्ठा के साथ सौंपे गए दायित्यों का निर्वहन किया, इनका रिकार्ड बहुत अच्छा है इनसे दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

 उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य लोगों की भलाई और सेवा के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर सजा दिलाना होता है जिसे इन्होंने बखूबी निभाया। पुलिस सेवा के बाद दूसरी पारी में परिवार के साथ समय व्यतीत कर खुश रहे। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत हो रहे दोनों पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी रामानुजगंज मोहम्मद याकूब मेमन द्वारा शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त हो रहे दोनों पुलिस अधिकारियों  के द्वारा अपने पुलिस सेवा के अनुभव को पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के समक्ष साझा किया।

इस दौरान जिला पुलिस कार्यालय व रक्षित केन्द्र के अधि/कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट