बलरामपुर

फार्मेसी कॉलेज में फेयर वेलकम पार्टी
18-Dec-2024 9:34 PM
फार्मेसी कॉलेज में फेयर वेलकम पार्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 18 दिसंंबर। किस्मत फार्मेसी कॉलेज में फार्मेसी के सीनियर्स ने फ्रेशर पार्टी एवं फेयर वेलकम पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

आरती कुशवाहा और आयुष गुप्ता को क्रमश: मिस और मिस्टर फे्रशर चुना गया। मिस्टर फेयरवेल नवीन प्रजापति एवम राजरानी को मीस फेयरवेल से सम्मानित किया गया । बेस्ट परफोरमर का अवार्ड अभिलाषा पटेल , रोशन पंडित, गुलामे मुस्तफा, गुलाम, राहुल, अर्चना व अमृता सरकार ने संयुुक्त रूप से प्राप्त किया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अमरेश सिंह ,विकास दुबे , विकास केशरी , प्राचार्य चंद्रा द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। किस्मत फार्मेसी कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने कहा फार्मेसी विद्यार्थियों के लिये औद्योगिक क्षेत्र व अनुसंधानिक क्षेत्र में बहुत अवसर उपलब्ध है जिसमें वह अपना कैरियर बना सकते हैं।

मंच का संचालन अभिलाषा पटेल , नवीन प्रजापति, आरती कुशवाहा, अमृता सरकार, रूबी, सीमा परवीन, पूनम ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अमरेश सिंह, प्राचार्य चंद्रा द्विवेदी, विकास दुबे, विकास केशरी, मोनू ठाकुर, प्रोफेसर जाग्रति मैम, प्रिन्सी मैम, सुनीला मैम, प्रेम सर, मनोज सर, सोनू सर, चिराग सर चन्दन भैया एवम समस्त फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट