बलरामपुर
युवा संवाद सम्मेलन में किया रिचार्ज, कहा कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत करने की जरूरत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 26 सितंबर। जिले के सामरी विधानसभा के राजपुर अग्रसेन धर्मशाला में युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजा आदित्येश्वर शरण सिंहदेव व प्रदेश उपाध्यक्ष मोजस्सम नजर संगठन महामंत्री अनिमेष सिंह बलरामपुर प्रभारी राहुल जायसवाल उपस्थित रहे।
प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने सम्बोधन में कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कामकाज पर विस्तृत चर्चा करते हुए पूरे प्रदेश में चल रहे युवक कांग्रेस के अभियान ‘भूपेश है तो भरोसा है’ हितग्राही कार्ड की समीक्षा की।
उन्होंने युवाओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस अभियान में अधिक से अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि अबकी बार बलरामपुर जिला के तीनों विधानसभा के विधायक प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजेंगे।
सरगुजा जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि सरकार की हर योजनाओं को हितग्राही कार्ड अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है और सरकार बनाने में विशेष भूमिका होती है।
युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व से हितग्राही कार्ड अभियान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे जिले में चलाया जा रहा है, हम आगे भी कार्य में गति लाएंगे और अधिक से अधिक घरों में हितग्राही कार्ड पहुंचाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिला के तीनों विधानसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोज्ज्सम नजर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने आभार प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अभिषेक सिंह, एनएसयूआई बलरामपुर जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुमंत गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रभात बेला मरकाम, राजपुर के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, युवा कांग्रेस से अश्विनी यादव, पिंटू यादव, युवा कांग्रेस कुसमी ब्लाक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, एनएसयूआई राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रयाग यादव, अभय स्वर्णकार, पंकज जायसवाल, रामेश्वर राम, रामजीत रवि, पंकज ठाकुर, राजा अंसारी, कुश तिर्की, विभु जयसवाल, हर्ष सिंह, जय मानिकपुरी, पंकज, राजदेव राम एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


