बलरामपुर

झीरम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
26-May-2023 7:43 PM
झीरम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रामानुजगंज, 26 मई।
युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव राहुल जीत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक में झीरम घाटी नक्सल हमले में शहीद हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंद कुमार पटेल सहित अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।  

इस अवसर पर युवक कांग्रेस के विधानसभा महासचिव राहुल जीत सिंह ने कहा कि 25 मई 2023 को नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कांग्रेस की एक पीढ़ी के नेताओं को समाप्त कर दिया था। इस घटना में तत्कालिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर कहे जाने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, कांग्रेस नेता उदय मुदलियार सहित कुल 32 लोग शहीद हुए थे,यह छत्तीसगढ़ का काला दिन था। जिसमें सुनियोजित हमले में इस प्रकार का कृत्य नक्सलियों द्वारा किया गया जिसकी जितनी भत्र्सना की जाए, वह कम है।

श्रद्धांजलि सभा में शहीद कांग्रेस नेताओं के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 
इस दौरान पार्षद अशोक जायसवाल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विकास दुबे, वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता मोनू ठाकुर,  पियूष जयसवाल धीरज सोनी,गौरव गुप्ता, प्रदीप कश्यप, संकेत गुप्ता शुभम गुप्ता, फरीद खान, सूरज मिश्रा, साहिल अहमद आयुष सोनी, गौतम गुप्ता, आकाश गोड,रेहान खान सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट