बलरामपुर

रामलला सरकार का दो दिनी सत्संग दरबार
21-Apr-2023 8:51 PM
रामलला सरकार का दो दिनी सत्संग दरबार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,21 अप्रैल।
नगर के महुआपारा स्थित कृषि मंडी प्रांगण में रामलला सरकार का दो दिवसीय सत्संग महा दरबार का आयोजन हुआ।

नगर के कृषि उपज मंडी में आयोजित दो दिवसीय रामलला सरकार का महादरबार सत्संग कार्यक्रम आयोजित की गई थी। प्रथम दिवस श्रीराम सेवा समिति द्वारा श्री धाम अयोध्या वाले रामलला सरकार के आचार्य पुरुषोत्तम दास जी महाराज को महामाला से स्वागत किया गया। जिसके बाद रामलला सरकार द्वारा भगवान श्रीराम-माता जानकी एवं हनुमान की आरती पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की। 

कार्यक्रम की शुरुआत में रामलला सरकार आचार्य पुरुषोत्तम जी महाराज के द्वारा भगवान राम जी की मंत्रमुग्ध संकीर्तन व प्रवचन के साथ प्रारंभ की गई,जिसके बाद उन्होंने वहाँ उपस्थित विशाल जनसमूह के बीच से उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उसका उपाय बताया।
    
राजपुर में आयोजित श्री रामलला सरकार महा दरबार कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में राजपुर सहित आसपास के गाँव के सैकड़ों महिलाओं पुरुषों सहित  युवाएं व बच्चों के अलावे काफी दूरदराज के लोग भी उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में पूरी व्यवस्था सम्हालने थाना प्रभारी अमित गुप्ता स्वंय पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद थे।


अन्य पोस्ट