बलरामपुर
शंकरगढ़ (बलरामपुर), 18 फरवरी। स्वतंत्रता सेनानी वीर बुधु भगत की जयंती पर जनजाति गौरव समाज ऊपर घाट बरही क्षेत्र शंकरगढ़ जिला बलरामपुर में एक दिवसीय देवार बैगा सम्मेलन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सामत सरना के बैगा भूखन राम ने की। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र के समाज के प्रमुख लोग एवं प्रमुख बैगा पंडा गुनिया ओझा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
विशेष रूप से वर्तमान में धर्मांतरण, चंगाई सभा का गांव में आयोजन इन सब बातों को लेकर के चिंता व्यक्त की गई और आने वाला समय में गांव गांव में समाज के लोगों के द्वारा जागरूकता को बढ़ावा एवं गांव के पुरखा देव ग्राम देव बड़ा देव महादेव गुड़ी घर में सामूहिक रूप से सप्ताह में माह में गांव के लोगों के द्वारा एकजुट होकर के पूजा पाठ गांव के विकास की दृष्टि से संकल्प लिया गया और आने वाला समय में वर्ष में एक बार इस प्रकार का आयोजन एवं सम्मेलन करने के लिए सभी ने सहमति दी।
इस अवसर पर जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा ने कहा-यह हमारा पुराना परंपरागत सांस्कृतिक विरासत धर्म संस्कृति रीति रिवाज के बारे में सनातन संत समाज के संस्थापक परम पूज्य गहिरा गुरुदेव महाराज माता राजमोहिनी देवी कार्तिक उरांव वीरांगना महारानी दुर्गावती क्रांतिकारी धरती आबा बिरसा मुंडा वीर नारायण सिंह जगदेव राम उरांव जी के द्वारा हम सभी के लिए मार्गदर्शन के रूप में प्रेरणा के रूप में जीवन को जिया है और हम सभी को भी उनके बताए हुए बनाए हुए मार्ग पर चलते रहने की सतत आवश्यकता है।
स्वागत उद्बोधन जनजाति गौरव समाज के ऊपर घाट बरही क्षेत्र के अध्यक्ष बुधना राम के द्वारा एवं प्रस्तावना उद्बोधन संभागीय उपाध्यक्ष उमाशंकर भगत ने वीर बुधु भगत के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जनजाति धर्म संस्कृति पर आधारित गीत सुखनंदन के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव सहदेव भगत के द्वारा किया गया। जनजाति गौरव महिला समाज के अध्यक्ष शशि कला भगत जी के द्वारा विशेष रूप से महिला जागृति एवं महिला संगठन के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जनजाति गौरव समाज के जिला अध्यक्ष रघुवीर भगत के द्वारा आभार धन्यवाद प्रकट किया गया। इस अवसर पर संरक्षक प्रभु राम भगत जी के द्वारा भी अपना विचार प्रगट किया गया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी देवार ओझा पंडा को भगवा गमछा श्रीफल से जनजाति गौरव समाज के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हेमेंद्र पैकरा सरपंच हीरा सिंह डीपाडीह कला श्री चंद्र सिंह श्री राम जी के भगत सरपंच सुरेश पैकरा सुशील कुमार शिव कुमार, रामदास, दिनेश पैकरा, सोमारू,जंधू,हुडक़ु राम, कोरंधा भौव, दफे, श्री भुखन राम,महावीरराम, गोन्दरो राम,समलु राम,रलु राम, लाल राम, रामसाय, रामेश्वर, पियुन नगेशिया,मंगन,राम, भुमा, लाघुभगलु राम, सुनिल राम, लम्बोदर राम, लक्ष्मन राम,परशु राम,मंझिया राम,भगतु राम,फगुवा राम,भंखलू राम, गुठलू राम सहवार राम, कृष्ण राम, गोला राम,बुटना राम,जयनात राम,विनोद, सितल राम, बुदनराम, माहभारत,राम देव राम,फोकटो राम,जगेशवर राम, विजय राम, भजन राम, लम्बोदर राम, वितु राम, लस्सू, धनी रामदिनेश पैकरा, लच्छन पैकरा, जयसीत, दिनेश,कृष्ण, सुखदेव, रूदन,दायू, महेश, बुधयू, दुर्योधन, परशु राम,पियुन, प्रकाश, राजेन्द्र, महेश, भैरोनाथ, बहुरा, शिवचरण, राम धनी, पनसाय,बाल रूप बाबा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


