बलरामपुर

महापरिवर्तन जन आंदोलन की पदयात्रा रामानुजगंज पहुंचीं
11-Feb-2023 8:23 PM
महापरिवर्तन जन आंदोलन की पदयात्रा रामानुजगंज पहुंचीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामनुजगंज,11 फरवरी।
महापरिवर्तन जन आंदोलन की पदयात्रा रंका झारखंड से होते हुए आज रामानुजगंज छत्तीसगढ़ तक पहुंचीं है। पदयात्रा 26 जनवरी को जनतंत्र की जननी वैशाली से शुरू हुई थी। 

यात्रा के दौरान लोगों से पदयात्रा के उद्देश्यों की चर्चा की गई, जिसके तहत तीन कानूनों की मांग की जा रही है ये कानून जनता को शासन करने की शक्ति देगी और सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा, जिससे भ्रष्टाचार पूर्ण रूप से बंद किया जा सकेगा। 

पदयात्रा में राईट टू रिकॉल के तहत जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को जनता के द्वारा हटाने का अधिकार मिलेगा, राईट टू रेफरेंडम के तहत किसी भी नए कानून के लागू होने में जनता की राय लेने की बाध्यता होगी, और राईट टू प्रपोज अमेंडमेंट के तहत जनता के सुझावों को नए कानून में डालने का अधिकार होगा। 

यह पदयात्रा बिहार, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से दिल्ली तक जाएगी। इस पदयात्रा में जय सिंह राजपूत, प्रियंका मिश्रा, संजय चंद्राकर,नीलकंठ साहू, नवीन कुमार ठाकुर,  बंटी कश्यप और पर्यावरणविद डॉ. धर्मेंद कुमार ने जनसंवाद के माध्यम से लोकतंत्र में जनता की निहित शक्तियों और अधिकारों की चर्चा की और कहा कि अगर हमारी मांग पूरी हो जाती है तो ये जनता की जीत होगी और असल जनतंत्र की शुरुआत होगी। 

इस यात्रा के दौरान पैदल चलकर सफर तय किया जाता है और जगह-जगह लोगों को इक_ा कर अपने तीनों कानून की विस्तार से जानकारी दी जाती है और बताया जाता है कि किस तरह इन कानूनों के लागू होने पर भ्रष्टाचार जड़ से खत्म की जा सकती है। यात्रा का अगला पड़ाव जामवंतपुर होगा।


अन्य पोस्ट