बलरामपुर

प्रदेश मंत्री बनने के बाद अंकुश का प्रथम नगर आगमन, भव्य स्वागत
11-Jan-2023 8:03 PM
प्रदेश मंत्री बनने के बाद अंकुश का प्रथम नगर आगमन, भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर,11 जनवरी।
सामरी विधानसभा में कुसमी मण्डल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अंकुश सिंह का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

मंगलवार 10 जनवरी को प्रदेश मंत्री की नियुक्ति के बाद अंकुश सिंह का प्रथम आगमन हुआ । कुसमी पहुँचने पर वन विभाग रेस्ट हाउस के पास अंकुश सिंह का भव्य स्वागत किया गया,वहाँ पहुँचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला और पटाखों के साथ अंकुश सिंह को बाइक रैली के माध्यम से बस स्टैंड में दुबारा फूल माला के साथ स्वागत किया गया।

नगर  भ्रमण उपरांत शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर काका लरंगसाय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद रेली के रूप में सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामरी बस स्टैंड में स्वागत किया गया तथा उसके बाद स्थानीय रेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं के साथ सभा कर आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया गया ।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय जायसवाल, आनद जायसवाल,भरत सेन, दिलिप गुप्ता,बालेश्वर नायक उमेश्वर ओझा, मथुरा, रामानंद यादव, महेंद्र यादव, राकेश सिंह, राजेश्वर यादव, रामसकल यादव, अमर दयाल, पारस पाल, अशोक सोनी, हरेंद्र, विवेक यादव विवेक सिंह, बबलू यादव, प्रदीप गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, शोभनाथ भगत, नसरुलाह, हरिशंकर सोनी, कालिका सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट