बलरामपुर

कांग्रेस स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम
28-Dec-2022 7:49 PM
कांग्रेस स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम

'छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 28 दिसंबर। विधायक बृहस्पत सिंह के निर्देश पर कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित की गई। लरंगसाय चौक पर वक्ताओं के द्वारा कांग्रेस के नीति सिद्धांतों का जमकर सराहना की, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं टेंपो चालकों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कांग्रेस, किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्षद अशोक जयसवाल ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, जो देश को जोडऩे का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांत देश हित में है, जो सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करता है।

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि आजादी से पहले एवं आजादी के बाद देश को एकजुट करने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया।

एनएसयूआई नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि आज देश जिस तरह तरक्की एवं विकास की राह पर अग्रसर है उसकी नीव कांग्रेस पार्टी ने रखी। श्री सिंह ने कहा कि हमारे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा जिस प्रकार से भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं निश्चित रूप से इससे देश में एकता भाईचारा बढ़ रहा है वहीं नफरत खत्म हो रहा है।

कांग्रेस के युवा नेता डॉ अमरेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सेवा संघर्ष, त्याग और बलिदान का इतिहास रहा है हम सब युवा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि आज हम ऐसे राजनीतिक दल के सदस्य हैं।

कार्यक्रम को अरुण अग्रवाल,व्यास मुनि यादव,यासीन अंसारी, कौशल जैसवाल, सनोज दास,अशोक गौड़ द्वारा संबोधित करते हुए कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांतों की सराहना की।

इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मंगलेश प्रजापति, मजहरूल हक, इंतखाब अंसारी,कृष्ण मंडल, आयुष सोनी, रामजी बर्मन, राहुल जीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई नेता अभिषेक सिंह एवं आभार प्रदर्शन डॉ अमरेश सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं टेंपो चालकों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट