बलरामपुर

दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर भाजपाइयों ने किया याद
25-Sep-2022 8:28 PM
दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर भाजपाइयों ने  किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,25 सितंबर।
जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्य्क्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित दीनदयाल सुपर कांप्लेक्स परिसर में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उनके पुनीत कार्यों को याद करते हुए उनके बताए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आर के पटेल ने कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयं संघ के चिंतक और संगठन कर्ता थे वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष केसरी रमन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुनीत कार्यों को याद किया।

वक्ताओं ने वर्तमान नरेंद्र मोदी की सरकार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने वाली सरकार निरूपित करते हुए कहा कि मोदी सरकार का उनके पद चिन्हों पर चलने के कारण आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। इस दौरान शैलेश गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, दिलीप केसरी, बिगन गुप्ता पार्षद मुकेश जयसवाल, राजेश सोनी, विजय रावत, प्रमोद कश्यप, बालकेश प्रजापति, रघुनंदन रवि सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता,अनूप कश्यप, राम ध्यान गुप्ता, बिगू दास, अंकित गुप्ता, बहादुर सिंह, विपिन गुप्ता, ओम गुप्ता ललन पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट