बलरामपुर

चार राज्यों में जीत, भाजपा ने मनाया जश्न, अबीर-गुलाल उड़ाया
11-Mar-2022 9:19 PM
चार राज्यों में जीत, भाजपा ने मनाया जश्न, अबीर-गुलाल उड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 11 मार्च।
चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में गुरुवार की देर शाम भारत माता चौक पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग के सह संयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया एवं आतिशबाजी की।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आर के पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को एक बार फिर से जनता की मुहर लग गई। जिस प्रकार से चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की, इससे निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों की जीत हुई है।

भाजपा नेता विमलेश सिन्हा ने कहा कि भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में जिस प्रकार से पुन: भाजपा की वापसी है, जो इस बात का परिचायक है कि योगी आदित्यनाथ के कार्यों से जनता खुश है।

वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष केसरी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग संयोजक रमन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने चार राज्यों में मिली भाजपा की जीत पर खुशी जताई।

 इस दौरान पार्षद मुकेश जैसवाल, राजेश सोनी, प्रमोद कश्यप, अजय केशरी, महेश अग्रवाल, रमाशंकर दुबे, अशोक केशरी अशोक जैन, अशोक यादव, अजय जैसवाल, सुमित गुप्ता, अनूप कश्यप, पंकज गुप्ता, बाल केश प्रजापति सहित नगरवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट